2025 में विदेश यात्रा की प्लानिंग? इन बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशंस से करें शुरुआत!

अगर आप विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं और बजट की वजह से इसे टाल रहे हैं, तो अब चिंता की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में भी यात्रा का आनंद ले सकते हैं और खूबसूरत पलों को सहेज सकते हैं।
वियतनाम
वियतनाम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो सस्ती और यादगार विदेश यात्रा करना चाहते हैं। भारत से 7-10 दिनों के वियतनाम ट्रिप पर प्रति व्यक्ति लगभग 60,000 से 1,20,000 रुपये तक का खर्च आ सकता है, जो आपके खर्चों पर निर्भर करता है।
यहां घूमने लायक जगहें: हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, सापा, फु क्वोक द्वीप और मेकांग डेल्टा।
यहां के मशहूर जायके: स्प्रिंग रोल, बन चा, सिजलिंग केक और सूप।
थाईलैंड
थाईलैंड भारतीय यात्रियों के लिए बजट-फ्रेंडली है, यहां की खूबसूरत बीचेस, मंदिर और नाइटलाइफ लोगों को आकर्षित करती हैं। एक व्यक्ति का हफ्ते का खर्च करीब 35,000-50,000 रुपये में हो सकता है, जिसमें फ्लाइट, रहना और खाना शामिल हैं।
यहां घूमने लायक जगहें: बैंकॉक, पटाया, फुकेट, चियांग माई और क्राबी।
यहां के लोकप्रिय भोजन: खाओ सोई, थाई करी, पपाया सलाद और मासमान करी।
नेपाल
भारतीय यात्रियों के लिए नेपाल बिना वीजा के सबसे उपयुक्त विकल्प है, यहां भारतीय मुद्रा भी चलती है। हिमालय की वादियां और काठमांडू की प्राचीन धरोहरें विशेष आकर्षण हैं। यहां आप 20,000 से 50,000 रुपये में प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।
यहां घूमने की जगहें: पोखरा, काठमांडू, नगरकोट, पशुपतिनाथ मंदिर और लुंबिनी।
यहां के जायके: नेवारी खाजा, गुंड्रुक, थुपका और धांडो थाली।
कंबोडिया
अगर ऐतिहासिक धरोहरों में आपकी रुचि है, तो कंबोडिया आपके लिए आदर्श जगह है। यहां का अंकोर वाट मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यहां रहना और खाना सस्ता है। एक हफ्ते का खर्च 35,000-50,000 रुपये के बीच हो सकता है।
यहां घूमने की जगहें: अंकोर वाट, फोनो पेन्ह, बांस द्वीप।
यहां के लोकप्रिय भोजन: कुय टेव, अमोक और खमेर नूडल्स।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया, विशेषकर बाली, प्राकृतिक खूबसूरती के शौकिनों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यह जगह अपने खूबसूरत बीच, शानदार रिसॉर्ट्स, और अद्भुत प्राकर्तिक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है, जो यात्रियों को एक शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। यहां आप कम खर्च में आरामदायक और लक्ज़री रिसॉर्ट्स का आनंद ले सकते हैं। बाली के अलावा, इंडोनेशिया के अन्य आकर्षक स्थानों में कोमोडो द्वीप, जकार्ता और लॉम्बोक भी शामिल हैं, जो अपनी अलग-अलग सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध हैं। कोमोडो द्वीप पर आपको दुर्लभ कोमोडो ड्रैगन देखने का मौका मिलेगा, जबकि जकार्ता अपनी ऐतिहासिक इमारतों और संस्कृति के लिए जानी जाती है।
लॉम्बोक भी अपने शांत समुद्र तटों और आकर्षक पर्वत श्रृंखलाओं के लिए प्रसिद्ध है। इंडोनेशिया में एक हफ्ते की यात्रा पर लगभग 40,000-60,000 रुपये का खर्च आ सकता है, जिसमें यात्रा, आवास, और भोजन सभी शामिल होते हैं। यहां का खानपान भी बहुत स्वादिष्ट होता है, खासकर सी फूड, माई (नोडल्स), अयम तंदूरी (मसालेदार चिकन), और क्यू पुटु (स्थानीय मिठाई) जो पर्यटकों को एक अद्भुत स्वाद अनुभव प्रदान करते हैं। अगर आप एक किफायती बजट में सुंदर प्राकृतिक दृश्यों और समृद्ध संस्कृति का आनंद लेना चाहते हैं, तो इंडोनेशिया आपके लिए एक आदर्श गंतव्य हो सकता है।
इन जगहों पर जाकर कम बजट में विदेश घूमने का सपना पूरा किया जा सकता है, और एक नई संस्कृति और अनुभव का आनंद भी लिया जा सकता है।
यह भी पढ़े।